Skip to main content

घने लम्बे मजबूत बालो के लिए इन चीजों को अपनी खाने में जरूर शामिल करे।

घने लम्बे मजबूत बालो के लिए इन चीजों को अपनी खाने में जरूर शामिल करे।


आज सभी को सूंदर चमकदार मजबूत बाल चाहिए उसके लिए जरुरी है खाने में आवश्यक विटामिन्स का होना निचे दिए गए वस्तुए आपके बालो को आवश्यक सभी पोषक तत्व उचित मात्रा में प्रदान करती है इन्हे अपने खाने में अवश्य शामिल करें। 



 

1 गाजर - लाल-मीठी गाजर स्वाद के साथ आपको सेहत और सौंदर्य भी देती है। यह विटामिन का एक अच्छा स्त्रोत है साथ ही इसमें मौजूद कैरोटीन आपके बालों और आंखों को सुरक्षित और खूबसूरत बनाए रखता है। यह आपके बालों को जड़ से मजबूती प्रदान करेगी।

















2 पालक - पालक का सेवन करना बहुत फायदेमंद है। सेहत के साथ ही यह आपके बालों को झड़ने से भी रोकेगी। आयरन से भरपूर होने के कारण इसक सेवन आपकी इस समस्या को बिल्कुल खत्म कर देगा।

























3 शकरकंद - शकरकंद जिसे स्वीट पोटेटो भी कहते हैं, विटामिन से भरपूर होता है जो आपके बालों को मजबूती देकर झड़ने से रोकता है, साथ ही जड़ों में मौजूद तेल को भी सुरक्षित रखता है, जिससे आपके बालों को पोषण मिलता रहता है।















4 दही - दही खाने से भी बालों का झड़ना रुकता है और इससे बाल खूबसूरत चमकदार बनते हैं। इसमें पाया जाने वाला विटामिन बी6 और विटामिन डी आपके बालों में जान लाकर उन्हें सजीव करता है।
















5 किशमिश - बालों की लंबाई नहीं बढ़ने से परेशान हों, क्योंकि किशमिश खाने से आपके बालों का विकास तेजी से होता है।इसमें आयरन के साथ-साथ मिनरल्स भी भरपूर मात्रा में होते हैं जो आपके बालों को पोषण देते हैं।


Comments

Popular posts from this blog

अपच से राहत के घरेलू उपाय

  अपच से राहत के घरेलू उपाय अपच से बचाव के लिए सौंफ भी बेहद गुणकारी है। बहुत मसालेदार और वसा वाले खाने से होने वाली अपच को बेहद जल्दी ठीक कर देती है। अपच से बचाव के लिए सौंफ के दानों को तवे पर हल्का सा गर्म करें और उसका पाउडर बना लें। पानी के साथ इस पाउडर को दिन में दो बार लें। सौंफ के दानों से तैयार चाय या सौंफ को यूं ही मुंह में डालकर चबाने से भी अपच से राहत मिलती है। साथ ही यह माउथ फ्रेशनर की तरह काम भी करती है।   सेब के सिरके में यूं तो एसिडिक गुण होते हैं लेकिन यह एसिड से राहत देने में भी प्रभावी है। अपच से राहत के लिए एक चम्मच कच्चे और अनफिल्टर्ड सेब के सिरके को एक कप पानी में मिलाएं। इसके बाद इसमें एक चम्मच कच्चा शहद मिलाएं। इस पेय को दिन में दो से तीन बार पीएं। अपच से राहत मिलेगी। पुदीना या कैमोमाइल की हर्बल या ग्रीन टी भी पाचन शक्ति को दुरूस्त रखती है। खाना खाने के बाद एक कप हर्बल टी पीने से ...

रसोई में रखी ये चीजें दूर करेंगी इन 5 तरह के दर्द को, आप भी जानिए

  रसोई में रखी ये चीजें दूर करेंगी इन 5 तरह के दर्द को , आप भी जानिए हींग - यह पेट दर्द के लिए अचूक दवा है। न केवल पेट दर्द , बल्कि गैस , बदहजमी और पेट फूलने की समस्या में भी इसका सेवन लाभकारी है। दर्द होने पर हींग का घोल पेट पर लगाना भी असरकारी होता है। सरसों - सरसों का तेल शारीरिक दर्द , घुटनों के दर्द , सर्दी जनित दर्द में बेहद लाभकारी है। सिर्फ इसकी मसाज करने से दर्द में आराम होता है और त्वचा में गर्माहट पैदा होती है। ऐलोवेरा - जोड़ों के दर्द , चोट लगने , सूजन , घाव एवं त्वचा संबंधी समस्याओं से होने वाले दर्द में एलोवेरा का गूदा , हल्दी के साथ हल्का गर्म करके बांधने पर लाभ होता है। लौंग - दांत व मसूड़ों के दर्द , सूजन आदि में लौंग काफी लाभदायक है। दर्द वाली जगह पर लौंग का पाउडर या लौंग के तेल में भीगा रूई का फोहा रखना बेहद असरकारक होगा।   अदरक - गर्म प्रकृति होने के कारण यह सर्दी जनित दर्द में फायदेमंद है। सर्दी खांसी से उ...